Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

कांडी कोरगाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पंसा की टीम ने जीता

Spread the love

दयानंद यादव रिपोर्ट

कांडी : प्रखंड के कोरगाई गांव में नेहरू युवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित 15वीं चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में दूसरी बार पंसा टीम विजेता बना पंसा पंसा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बनकट की टीम को 75 रनों से परास्त किया।
फाइनल मैच का बतौर मुख्य अतिथि बिश्रामपुर विधान सभा के समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किये विजेता टीम को ट्राफी के साथ नगद 15051 व उप विजेता टीम को नगद रनरअप ट्रॉफ़ी के साथ 8051 प्रदान किया गया।
इससे पूर्व अभिमन्यु सिंह , दिनेश कुमार, मुन्ना ठाकुर व नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।
फाइनल मैच गढ़वा के बनकट व पलामू के पंसा गांव के बीच खेला गया टॉस जीतकर पंसा की टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पंसा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में छह विकेट पर कुल 177 रन बनाये पंसा की ओर से सर्वाधिक सिद्धू ने 25 बॉल पर 4 छक्का व 3 चौका के सहायता से 47 रन बनाये जवाबी पारी खेलते हुए बनकट की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खो कर मात्र 102 रन ही बना पाई मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बनकट टीम के सोनू कुमार को दिया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजन से छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलती है।
साथ ही खेल के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ता है बबलू ने दोनों टीम की खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खूब सराहना किया।
खेल से भाईचारा व सामाजिक समरसता बढ़ता है
उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र के विधायक क्षेत्र का विकास नही कर स्वयं के विकास पर ध्यान दिए हैं अपना स्कूल कॉलेज बनाने का काम कर रहे हैं चुनाव के समय आप सभी को जाति बिरादरी पर बांट कर वोट लेने का काम करते हैं अतः आप सभी को सतर्क रहना जरूरी है।
अंपायर की भूमिका गीतेश व अनूप ने निभाया जबकि स्कोरर के रूप में विकास व रितिक थे कमेंटेटर की भूमिका प्रिंस पांडेय व अमित मेहता ने निभाया

मौके पर मुन्ना ठाकुर ,अश्विनी सिंह ,अंजनी सिंह ,नीरज सिंह ,राजन सिंह ,सुनील पांडेय, ध्रुव पांडेय ,लव सिंह, कपिल मेहता, दिनेश कुमार, ध्रुव कुमार पांडेय, सच्चिदानंद सिंह ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com