चित्रकूट मानिकपुर एवं मऊ स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे की सुविधा

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
प्रेस विज्ञप्ति
• मानिकपुर एवं मऊ स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे की सुविधा
• गर्भवती धात्री एवं अन्य मरीजो को होगा फायदा
• चाइल्डफण्ड ने उपलब्ध कराया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं अन्य कोविड उपकरण की सुविधा
चित्रकूट
दिनांक- 13 जनवरी 2022
गर्भवती महिलाओं को जो समय-समय पर जाँच की आवश्यकता होती है और इसके लिए वह चित्रकूट या फिर प्रयागराज जाती थी चाइल्डफण्ड के सहयोग से अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे मशीन की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रं मऊ एवं मानिकपुर में उपलब्ध कराई गयी है अब गर्भवती एवं अन्य लोगो की अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे के लिए बाहर नहीं जाने पड़ेगा, गर्भवती महिलाओं की सारी जांचे अब स्वास्थ्य केंद्र में होंगी, यह बात मुख्य चिकित्सा आधिकारी द्वारा चाइल्ड कोविड केयरसेण्टर हेतु देये गए चिकित्सा उपकरन के उद्घघाटन के दौरान कही| उन्होंने आगे कहा की अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन को ओपरेट करने के लिए डॉक्टर की उपलब्धता हेतु मांग पत्र जारी कर दिया है | मेरा प्रयास रहेगा कि दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों में कोई असुविधा नहीं होने पायेगी |
मुख्य चिकित्सा आधिकारी द्वारा कार्यक्रम का फीता काट कर उदघाटन किया गया | उप जिलाधिकारी मानिकपुर, प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की मानिकपुर की जनता को इन सुविधाओं से लाभ मेलेगा, प्रति माह लगभग 15० गर्भवती महिलों का रजिस्ट्रेशन होता उन सभी महिलाओं को विशेषकर लाभ होगा, आशा है कि मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले का आदर्श स्वास्थ्य केंद्र होगा|
आशीष कुमार ने चाइल्डफण्ड इंडिया के बारे में बताया कि यह एक ग्लोबल संस्था है जो भारत देश में 15 राज्यों के 84 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका सम्वर्धन हेतु कार्य कर रहा है | कोविड को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर सुविधाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर एवं मऊ में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, आई० सी० यू० बेड, सेमी फ्लावर बेड आदि उपलब्ध कराया है, आशा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ एंड मानिकपुर जिले के आदर्श केंद्र होंगे जिसमें सभी प्रकार की सुविधा होगी, लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी|
राजेश कुमार, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर ने कहा की अब हम कोविड या अन्य चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते है हमारे पास पर्याप्त चिकित्सा उपकरण मौजूद है|
कार्यक्रम में नायव तहसीलदार मानिकपुर, अन्य चिकित्सा कर्मचारी, आशीष कुमार चाइल्ड फंड इंडिया मानिकपुर एवं अन्य लोग उपस्थिति रहे|
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



