Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में मतदाता प्रचार प्रसार गाड़ी के माध्यम से गांव गांव जाकर महिला व पुरुष मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए

Spread the love

टूंडला 8 जनवरी विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में मतदाता प्रचार प्रसार गाड़ी के माध्यम से गांव गांव जाकर महिला व पुरुष मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ईवीएम से मतदान करने का तरीका बताया गया तत्पश्चात 6 जनवरी से टूंडला तहसील के समस्त विभागों के कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण टूंडला तहसील व खंड विकास अधिकारी कार्यालय टूंडला पर प्रदान किया जा रहा है ईवीएम प्रशिक्षण के दूसरे दिन खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने बताया कि ईवीएम मशीन में तीन मशीन मिलकर एक ईवीएम मशीन बनती है जिसमें एक बैलट यूनिट दूसरा वीवीपैट और तीसरी कंट्रोल यूनिट है हमें तीनों मशीनों की विशेष सुरक्षा रखनी है वीवीपैट को धूप से बचाना है तथा उसका रखरखाव अच्छे से करना है अन्यथा की स्थिति में वीवीपैट काम करना बंद कर सकता है श्री सिंह ने आगे बताया कि जब हम पुलिस लाइन में अपनी ईवीएम मशीन और अन्य सामग्री को प्राप्त करेंगे तो उन्हें सर्वप्रथम ईवीएम मशीन की बैटरी हाई मोड पर होनी चाहिए तथा चेक लिस्ट से अपने सारे सामान को भली प्रकार से चेक कर लेना चाहिए कि सारा सामान हमें प्राप्त हो गया है या नहीं श्री सिंह ने आगे बताया की बैलट यूनिट और बीवी पेट गोपनीय मतदान कक्ष में एक साथ रखे जाएंगे मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार के सामने वाला नीला बटन दबायेगाऔर तुरंत वीवी पेट की डिस्प्ले पर देखेगा जहां पर एक पर्ची छपी हुई दिखाई देगी जो की डिस्प्ले पर 7 सेकंड तक रुकेगी इसके पश्चात बीप की आवाज आएगी आवाज बंद होने के बाद यह मान लिया जाएगा कि उसका मत दान हो गया है यह प्रशिक्षण आगे भी निरंतर जारी है आज लगभग 60 विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इस अवसर पर नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह व पशिछण लेने वाले मे दिलीप यादव ,शालिनी सिह ,कमलेश , नरेद सिह आदि उपिसिथत थे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com