Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा तेलियाबान्ध कॉसको बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट)।

गढवा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत दिनांक 05/01/2022दिन बुधवार को तेलियाबान्ध कॉसको बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जयकिशुन राम उमेश साह नरेश चौधरी व अन्य ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया उद्घाटन मैच गरदाहा बनाम जतरो टीम के बीच खेला गया टूर्नामेंट का पहला मैच गरदाहा की टीम ने 35 रन से जीतकर अपने नाम किया।
जतरो की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया बैटिंग करने उतरी गरदाहा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 149 रन बनाई अपने टीम के लिए जितेंद्र ने 9 छक्का की सहायता से 62 रन व राकेश ने 45 रन का महत्वपूर्ण पारी खेली जबाबी पारी खेलने उतरी जतरो की टीम ने 114 रन ही बना सकी इस तरह गरदाहा की टीम 35 रन से विजयी रही मैन ऑफ द मैच का खिताब जितेंद्र को मिला जिसने 25 गेंद में 62 रन व 3 ओवर में 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही है गुरुवार का मैच अधौरा व शिवरी टीमो के बीच खेला जाएगा अंपायर की भूमिका लालमेन्द्र राजू ने निभाई।
जबकि स्कोरर के रूप में विनीत थे
मौके पर बीडीसी शोभा देवी आयोजन कमिटी के अध्यक्ष लालमेन्द्र उपाध्यक्ष यशराज कोषाध्यक्ष राजू रॉयल सुरेन्द्र यादव धर्मेंद्र यादव उमेश साह नरेश चौधरी गणेश चौधरी गिरिवर साह सुलदीप राम सुदर्शन बुचुन महेंद्र मनु,प्रमोद नीरज नवनीत दिनेश विनीत इंताज सहित कई लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com