Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा डूमरसोता गांव निवासी प्रवेश मेहता की झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी में बंधा बैल घायल

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा कांडी : झोपड़ी में आग लगने से उसमें बँधा एक बैल जलकर घायल हो गया जबकि झोपड़ी में रखा भूसा यानि पशु चारा भी जलकर खाक हो गया। यह घटना डूमरसोता गांव में रविवार की सुबह हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमरसोता गांव में रहने वाले प्रवेश मेहता की झोपड़ी में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। झोंपड़ी में एक तरफ बैल बँधा हुआ था जो आग में झूलसकर घायल हो गया। झोपड़ी में रखा पशुचारा भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना में तकरीबन पचास हजार रुपए का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से आग को आनन फानन में बुझाया गया लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो चुका था।
Subscribe to my channel


