फिरोजाबाद भारतीय समाज पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गोपी श्याम इंटर काॅलेज में जनसभा को किया संबोधित
भारतीय समाज पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गोपी श्याम इंटर काॅलेज में जनसभा को किया संबोधित

की जाये रोजगारपरक शिक्षा-ओमप्रकाश राजभर
-सुहेलदेव भारतीय समाज पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गोपी श्याम इंटर काॅलेज में जनसभा को किया संबोधित
फिरोजाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक जनसभा कौशल्या नगर स्थित गोपी श्याम इंटर काॅलेज में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए रोजगारपरक शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान एक है तो मजदूरों के प्रति भेदभाव क्यों हे। नेताओं एवं अधिकारियों की तरह मजदूरों की भी वेतन में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क शिक्षा, इलाज के साथ-साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाये।
उन्होने कहा कि प्रदेश में शराब पूरी तरह बंद होनी चाहिए। जिसके कारण गरीब एवं मजदूरों के परिवार पूरी तरह बर्बाद हो रहे हैं। इसके लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार को गरीबो के विद्युल बिलों को माफ कर देना चाहिए। प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। जनसभा की अध्यक्षता जगदीश चंद्र कश्यप ने की।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर, जिलाध्यक्ष ब्रजेश कश्यप, प्रदेश महासचिव उमेश यादव, प्रदेश सलाहकार जयनारायण कुशवाह, राष्ट्रीय सचिव ऊषा शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विमला कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रजनी कुशवाहा, जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ अनिता कुशवाहा, प्रदेश सचिव सुभाष चंद्रा, उदय भान सिंह निषाद युवा मंच जिलाध्यक्ष, अशोक निषाद, मेहताब सिंह जिला महासचिव, पवन, कुलदीप, बंटी आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


