गढवा एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को जान से मारने का किया प्रयास,जांच में जुटी पुलिस

दयानंद यादव की रिपोर्ट
भवनाथपुर : एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को जान से मारने का किया प्रयास,जांच में जुटी पुलिस। घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के टिकर टोला स्थित मुस्कैनिया पहाड़ के समीप घटी।घटना के सम्बंध में बताया जा रहा कि झगड़ाखांड़ निवासी घायल टेम्पू चालक उपेंद्र राम पिता नरेश राम ने बताया कि मुस्कैनिया पहाड़ के समीप टेम्पू से सीमेन्ट ले गया था। सीमेंट अनलोड कर पैसा लेने के लिए रहर के खेत के रास्ते जा रहा था, तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे मेरा दोस्त छोटू पीछे से मुझे पकड़कर चाकू से गला पर वार कर दिया। मेरे द्वारा विरोध करने के बाद मेरे हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गया। घायल युवक ने बताया कि हम दोनों दोस्त हैं एवं साथ मे गाड़ी भी चलाये है। घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इधर घायल के परिजनों ने इसकी शिकायत भवनाथपुर थाना में की है। इस संबंध में एसआई सहदेव साह ने बताया कि फिलहाल उक्त युवक को इलाज के लिए भेज दिया गया है, साथ ही मामले की तहकीकात जारी है।
Subscribe to my channel


