Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

नियंत्रण होकर टेंपो कार से टकराकर पलटा 10 लोग हुए घायल

नियंत्रण होकर टेंपो कार से टकराकर पलटा 10 लोग हुए घायल

Spread the love

*नियंत्रण होकर टेंपो कार से टकराकर पलटा 10 लोग हुए घायल*

पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मुस्ताबाद रोड स्थित गांव सोवनपुर से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 2 9 2023 को
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद रोड स्थित गाॅव सोभनपुर के समीप स्टेशन से फरिहा जा रहे मजदूरों से भरा ओटो अनियंत्रित होकर कार से टकराता हुआ पलट गया। जिससे उसमे ंबैठे दस मजदूर घायल हो गये। जिन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है
बतातें चले कि फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर कुछ मजदूर कार्य करते है। जिसमें गाॅव इटारी थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद के मजदूर कार्य करने आते है। वह रोजाना की भांति टैम्पों से अपने घर इटारी जा रहे थे जैसे ही उनका टैम्पो जैसे ही मुस्तफाबाद रोड स्थित सोभनपुर के समीप पहुॅचा ही था कि अनियंत्रित होकर कार से टकराता हुआ पलट गया। जिससे टैम्पों में बैठे दस मजदूर घायल हो गये। कुछ ही देर में आस पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। वहीं घायलों ने अपने नाम राजवीर, महेश, प्रदीप, मानिक, कुंवरपाल, जसराज, नेकपाल, मुन्नेश, केशवदेव तथा सतेन्द्र निवासी गाॅव इटारी थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने सभी घायलो को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाॅ उनका उपचार जारी है।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com