बाँदा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा,पूरा मामला अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश कार्यालय उत्तर प्रदेश का है जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामानंद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्षता डा रामकैलाश यादव (प्रदेश अध्यक्ष- सह राज्य मंत्री उ प्र सरकार) राजेन्द्र सिंह यादव प्रदेश संगठन मंत्री की अगुवाई में यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ पहनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया आयोजित हुई बैठक का कुशल संचालन प्रदेश प्रभारी महेश यादव (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने किया व संगठन के विस्तार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए व पूर्ण जानकारी दी प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के प्रतिभाशाली क्षात्रों के लिए आई एस पी सी एस नीट की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग के लिए अवसर दिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सामूहिक विवाह को लेकर सभी जिला अध्यक्षों आदेशित किया जिससे समाज में आपसी भाईचारा क़ायम हो
बड़ी बात है संगठन के कर्मठ जिला अध्यक्ष बांदा देवराज यादव ने अपनी टीम के साथ शीर्ष नेतृत्व को अंगवस्त्र व अहीर रेजीमेंट मिशन- की कैप से सम्मानित किया व सम्बोधन में सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मिले संगठन विस्तार हेतु दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु आश्वस्त किया
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ फौजी राजेश यादव, संगठन मंत्री बांदा एड. राकेश यादव , जिला अध्यक्ष कन्नौज विमल यादव, प्रदेश पदाधिकारियों सहित बडी संख्या में जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे
Subscribe to my channel



