फिरोजाबाद डेंगू का लार्वा मिला तो छावनी बन गया हाजीपुरा
डेंगू का लार्वा मिला तो छावनी बन गया हाजीपुरा

फिरोजाबाद: डेंगू का लार्वा मिला तो छावनी बन गया हाजीपुरा
डोर टू डोर जांच करने पहुंचे डीएम, नगर आयुक्त और सीएमओ
फिरोजाबाद। वर्ष 2021 में फैली डेंगू महामारी को आज तक कोई भुला नहीं पाया है। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने भाई, बेटी, मां बहन और पिता को। हर रोज अस्पतालों में मौत के नजारे, चीखती आवाजें और अपनों को खोने का गम दिखाई देता था। इस बार ऐसा कुछ न हो इसलिए डेंगू की डोर टू डोर जांच कराई जा रही है। शहर के हाजीपुरा में डेंगू का लार्वा मिलने के बाद शुक्रवार को डीएम, नगर आयुक्त और सीएमओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
गुरुवार को शहर में कराए गए सर्वे के दौरान हाजीपुरा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में 36 घरों पर डेंगू का लार्वा देखा गया। जिसे तत्काल नष्ट कराते हुए एंटी लार्वा एवं अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। सर्वे करने वाली टीम ने क्षेत्रीय लोगों को पूरी तरह सावधान रहने को कहा गया।
शुक्रवार को डीएम रवि रंजन, नगर आयुक्त घनश्याम मीना और सीमएओ डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी के नेतृत्व में अभियान चलाकर डोर टू डोर लोगों को जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि कूलरों में पानी का प्रयोग न करें। बर्तनों में अधिक दिनों तक पानी भरकर न रखें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि शहर के अलावा समूचे जनपद में डेंगू के लार्वा का पता लगाने के उद्देश्य से सर्वे का कार्य लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में स्वास्थ्य टीम द्वारा किए गए सर्वे के दौरान हाजीपुरा मोहल्ला व उसके आसपास के क्षेत्रों में 36 घरों के अंदर डेंगू का लार्वा पाया जिस को तत्काल प्रभाव से नष्ट करते हुए वहां एंटी लार्वा के अलावा अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। तीन दर्जन मकानों के अंदर लार्वा मिलने के बाद समूचे क्षेत्र को हॉट स्पॉट मान लिया तथा तेजी के साथ वहां कार्रवाई शु
अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



