Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा प्रधान पद के चुनाव में कोर्रा खुर्द में हुआ 70 प्रतिशत मतदान

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

जनपद बांदा के बिसंडा क्षेत्र अंतर्गत गांव कोर्राखुर्द/सया में प्रधान श्रीमती अमिता देवी पटेल के दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण पद रिक्त हो गया थी।
शासनादेश के अनुसार 14 दिसम्बर को नामांकन के बाद 20 दिसम्बर को मतदान होना तय हुआ था। निर्धारित समय से मतदान स्थल में उपजिलाधिकारी बबेरू के देख रेख में सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शांति पूर्ण मतदान स्थल में बारी बारी से मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया था। शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों की किस्मत वोटर में बंद हो गई थी।

जनपद बांदा के दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। कड़ाके की शीतलहर के बावजूद बूथों में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी रही। जरर में 73. 70 व कोरा खुर्द में 70% मतदान हुआ।

बिसंडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्राखुर्द में उपचुनाव प्रधान पद के लिए तो पोलिंग बूथों में मतदाताओं ने अपने अपने वोट डाले जिसमें (प्राथमिक विद्यालय साया) में कुल मतदाताओं की संख्या 701 है जिसमें 235 पुरुष और 226 महिलाएं ने अपना अपना वोट डाला वहीं (प्राथमिक विद्यालय कोर्राखुर्द) में कुल मतदाता 583 जिसमें 437 वोट पड़े 209 पुरुष 228 महिलाएं कुल वोट 898 बोर्ड पड़े 1284 मतदाता थे जिसमें 70% मतदान हुआ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।मंगलवार सुबह वोटों की गिनती हुई
जिसमे बिसंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर्राखुर्द (सया) में हुए उपचुनाव की मतगणना में पवन सिंह पटेल टोटल 423 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए..।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com