Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा यादव महासभा द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र व शुगर जांच शिविर का करवाया गया आयोजन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के कमासिन
कस्बा में विशाल नेत्र व शुगर जांच का नि:शुल्क शिविर ग्रामीण उत्थान परिषद के संयोजक भवानीदीन यादव (मण्डल अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा बांदा चित्रकूट) के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।शिविर में 232 मरीजों की जांच की गई। 35 मरीजों को फॉलो अप के अंतर्गत चश्मा दिया गया। 75 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए उन्हें लेंस प्रत्यारोपण हेतु सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड भेजा गया। 62 मरीजों का विजन चेक किया गया उन्हें निशुल्क दवा दी गई। 60 मरीजों में आंखों की अनेक बीमारी ग्लूकोमा व पर्दे की बीमारी पाई गई, जिन्हें निशुल्क दवा दी गई ।इन्हीं में से 170 मरीजों का शुगर लेवल चेक किया गया, जिसमें शुगर के 29 गंभीर मरीज पाए गए ,उनके पर्दे की भी जांच की गई और उनको लाल कार्ड जारी किया गया जिसके आधार पर जानकी कुंड में उनका इलाज संपन्न होगा। सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड से आंख के मरीजों का शुगर लेवल चेक किया। समिति के सचिव भवानीदीन यादव, यादव महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव, मुन्ना तिवारी ,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया ।मीडिया प्रभारी ज्ञान यादव ने मरीजों की सहायता करते हुए जांच में सहयोग किया। जानकीकुंड अस्पताल से आये डॉक्टर चेतन शुक्ला ने मरीजों से आंखों की सुरक्षा वह शुगर लेवल को कम करने के उपाय भी बताएं और उन्होंने नेत्रदान महादान के महत्व को भी उपस्थित मरीजों को समझाया तथा अधिक से अधिक नेत्रदान करने की भी अपील की ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com