Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *शाहाबाद क्षेत्र में बिना परमिशन धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी खनन*

Spread the love

*ब्रेकिंग न्यूज़*

*जिला रिपोर्टर- **अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाइव हरदोई **

*शाहाबाद/हरदोई*
हरदोई शहर के तहसील शाहाबाद क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन प्रशासन की बिना अनुमति के धड़ल्ले से हो रहा है।परमीशन की आड़ में कस्बे के कई मिट्टी खनन माफिया दिन दहाड़े मिट्टी का खनन कर रहे है।शाहजहांपुर रोड पर कलकत्ता राइस मिल के पीछे कई दिनों से अल्लाहपुर के चुन्नन के खेत से मिट्टी खनन किया जा रहा है।सूचना मिलने पर रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे इससे प्रतीत होता है कि अवैध खनन हो रहा है मिट्टी खनन करवा रहे व्यक्ति ने बताया कि दो दिनों से वह मिट्टी का खनन कर प्लाटों पर डाल रहे हैं।बिना परमिट के हो रहे मिट्टी खनन पर स्थानीय प्रशासन भी कुछ नहीं बता पा रहा है। बताते चलें कि एक सप्ताह पहले शाहाबाद एसडीएम कार्यालय मिलने गया और खनन की सूचना देने पर एसडीएम आग बबूला हो गए और कहने लगे तुम्हारे पास और कोई रिपोर्ट नहीं है निसंदेह अधिकारियों के ऊपर जवाबदेही तय होना चाहिए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com