गढवा शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दिया धरना

*शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दिया धरना*
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : प्रखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के प्रधानाध्यापक यदू वीर पासवान द्वारा गुरुवार को विद्यालय के कई जटिल समस्याओं को लेकर विद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ विद्यालय गेट के बाहर बैठ कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक यदुवीर पासवान ने बताया कि विद्यालय की स्थापना सन् 2000 में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा किया गया था 7 वर्ष तक विद्यालय के सभी शिक्षक निशुल्क रूप से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के बीच पठन-पाठन करते रहे सत्र 2007 आठ ने सरकार द्वारा इस विद्यालय को अनुदान रहित किया गया सत्र 2017 से इस विद्यालय को अभी तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ जिससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के बीच पठन-पाठन कराने वाले 14 शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच भूखमरी व्याप्त हो गया सभी शिक्षकेतर कर्मचारी अपने अपने आवश्यकताओं को पूर्ति करने में असमर्थ ता जाहिर कर रहे हैं विद्यालय के विभिन्न जटिल समस्याओं को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक यदुवीर पासवान ने कई बार विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया परंतु विधायक द्वारा किसी तरह का कोई पहल नहीं किया गया प्रखंड में मात्रा इकलौता कन्या उच्च विद्यालय है जिसमें आज भी 6 से 10 क्लास तक 400 नामांकित छात्रा विद्यालय में अध्ययनरत हैं इस विद्यालय को ट्रस्ट से भी जोड़ा गया है विद्यालय के सचिव ईश्वर सागर चंद्रवंशी के उदासीन रवैए के कारण विद्यालय की स्थिति दयनीय हो चुकी है अध्ययनरत छात्राओं के बीच सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी सुविधा छात्रवृत्ति पुस्तक पोशाक तथा अन्य कई सरकारी सुविधाओं से सभी छात्रा वंचित हैं जिसको लेकर विद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन के लिए विद्यालय को बंद किया जाएगा जब तक विद्यालय की समस्या तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्या की निदान नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकाल के लिए विद्यालय बंद रहेगा
धरना पर बैठे शिक्षक यदुवीर पासवान विनय कुमार यादव राजकुमार पाल राजेश कुमार वर्मा चिंतामणि पाल रीता कुमारी रघुनाथ पासवान के अलावे धीरेंद्र मेहता रीना कुमारी सुरेश प्रसाद राजीव रंजन कुमार मदन कुमार अमोल कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि अन्य कई लोग मौजूद थे
Subscribe to my channel



