गढवा कांडी मझिगावॉ के बंदरखोहा टोला में लगभग एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब होने से ढिबरी जुग जीने को है ग्रामीण मजबूर

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत मझिगावॉ के टोला बंदरखोहा मे लगभग 1 वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से इस टोला के ग्रामीण ढिबरी युग जीने पर मजबूर है।
यहां के ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग लगभग 1 वर्ष से डिबरी के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं हम लोगों को मोबाइल चार्ज भी करने के लिए सोचना पड़ता है हम सभी ग्रामीणों ने कई बार लिखित आवेदन कांडी ग्रीड एवं गढ़वा एसडीओ को दिये लेकिन आज तक हम लोगों को आवेदन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस टोला के जनसंख्या लगभग 30 घरो को मिलाकर 350 लोगों की आबादी है।
मौके पर उपस्थित समाजसेवी मनोज कुमार, सोनू चौबे, समेश यादव विनय रजवार, बबलू रजवार, उपेंद्र रजवार, विष्णु देव रजवार, विरझन रजवार, बिंदु रजवार, बुधन रजवार, सोमनाथ रजवार, कुंती देवी, रेखा देवी, प्रमिला देवी, शारदा देवी, रीता देवी, पूजा देवी, फुलमतिया देवी तथा अन्य
बंदरखोहा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सभी अधिकारी एवं पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है कि हम लोगों को जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि हम लोग सभी ग्रामीण बिजली के उजाला मे जीवन जिए और हम लोगों का बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बच जाए। अंत में बंदरखोहा के लोगों ने अधिकारी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को चेतावनी देते हुए कहां है कि यदि तत्काल में हम लोगों को ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता है तो हम सभी ग्रामीण मिलकर आमरण अनशन करेंगे।
Subscribe to my channel



