Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

कानपुर आज ग्राम ब्रजवासिनपुरवा में रानी झलकारी बाई की धूमधाम से मनाई गई जयंती

Spread the love

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश

आज ग्राम ब्रजवासिनपुरवा में रानी झलकारी बाई की धूमधाम से मनाई गई जयंती

कानपुर नगर के अन्तर्गत आज 22/11/2021 को ग्राम ब्रजवासिनपुरवा में रानी झलकारी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत झलकारी बाई की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। आये हुए अतिथियों के स्वागत सम्मान मुख्य अतिथि राजेश कोरी के द्वारा शाल और डायरी भेंट कर किया गया। जिसमें आये हुए सभी अतिथियों ने झलकारी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने अपने विचार व्यक्त किये। के मुख्य अतिथि श्री राजेश कोरी पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर बिल्हौर विधानसभा 209 रहे। मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि कार्यक्रम के संरक्षक डा. रज्जनलाल कोरी,उद्घाटनकर्ता श्री सुरेश चन्द्र (प्रभागीय वन अधिकारी) मुख्य वक्ता डा. जितेन्द्र नाग (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), श्री रामकरन सिंह यादव, शिवशंकर कोरी, बी. एन. कमल, तुलाराम सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, बाबूराम सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, R. K. कमल, चूड़ामणि सेवानिवृत्त तहसीलदार, मोतीलाल, राकेश, हरिकिशोर, अनुरुद्ध कमल, महेन्द्र, सतीश कमल, ललित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – कौशिकी कानपुर

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com