पाकुड: साजिश रच कर पत्रकार पर हुए झूठे अपहरण केस,विरोध में गोलबंद ग्रामीण

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की किया अपील
अमड़ापाड़ा (पाकुड़ ) पत्रकार कार्तिक रजक के पक्ष में अमड़ापाड़ा की जनता एवं ग्रामीण अपना आवाज बुलंद करना प्रारम्भ कर दिया है। इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है । राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मंटू भगत व नारायण भगत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा है कि कार्तिक रजक एक मिलनसार व्यक्ति हैं । हम सब उन्हें 25 – 30 वर्षो से जनता हूं। बार – बार विरोधियों द्वारा षड्यंत्र कर झूठे केस में फँसाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है । मैं सरकार व प्रशासन से माँग करता हूँ कि उनपर किए गए झूठे अपहरण के केस की बारीकी से जाँच करे और दोषियों पर कार्रवाई करे । अन्यथा , हमलोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। भगत ने कार्तिक रजक को गलत केस में फँसाए जाने की आलोचना करते हुए निष्पक्ष जाँच कर उनका नाम केस से हटाए की मांग की है। समाज व राजनीति से ताल्लुकात रखने वाले जुझारू शख्श मु तनवीर अली ने कहा कि बीते 17 जुलाई को ( जिस दिन अपहरण की घटना को घटित दिखाया गया है ) कार्तिक हमलोगों के साथ प बंगाल के पॉवर मिनिस्टर के आवास पर जंगीपुर में थे । उन्हें बदनाम कर उनकी छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश की जा रही है । सेवानिवृत्त शिक्षक प्रधान मूर्मू ने भी कार्तिक रजक को गलत ढंग से फँसाए जाने का विरोध किया है । उन्होंने सिस्टम से न्यायोचित पहल की माँग की है । समाज के बुजुर्ग नागरिक नरेशकांत साह ने बैठक में कहा की यह घटना राजनीतिक साजिश का एक हिस्सा है । हमलोग विरोधियों का डंटकर मुकाबला करने को तैयार हैं ।प्रबुद्ध युवक तारेश मरांडी ने कहा कि कार्तिक रजक मीडिया में रहते हमेशा आदिवासी समाज के भलाई का काम करते रहे है। किसी का अपहरण नहीं कर सकते । ग्रामीण कार्तिक रजक के समर्थन में खड़े हैं । बैठक के दौरान गोपाल सिंह , मु जलाल , सरोज मंडल , दीपंकर भगत , अमरनाथ भगत ,सुमन भगत , विकास भगत , पिंटू साह , निखिल , सुमन कुमार , नितेश कुमार , मु जाबेद , अशलम , घनश्याल पाल , रोहित कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।
Subscribe to my channel


