मधेपुरा पीड़ित परिवारों को राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव के द्वारा राशन सामग्री और वस्त्र का वितरण किया गया

मधेपुरा से कविता कुमारी की रिपोर्ट

मधेपुरा:- आपको बता दें कि बीते दिन 3 नवंबर को साहुगढ़ पंचायत 2 के वार्ड नंबर 12 भगवानपुर में खाना बनाने के क्रम में चूल्हे की चिंगारी से 12 घर जलकर राख हो गई घर में कुछ भी नहीं बचा सूचना मिलते ही राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव के द्वारा भगवानपुर वार्ड नंबर 12 पहुंचकर प्रीत परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया साथ ही महिलाओं को अंगवस्त्र उपलब्ध कराया अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जब भी कोई चीज की आवश्यकता पड़ेगी राष्ट्रीय जनता दल की टीम पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है आने वाले कल में और भी सामान राजद परिवार की ओर से आप सभी को उपलब्ध कराया जाएगा! जिला प्रशासन से मांग करते हैं इन सभी गरीबों को शीघ्र ही इंदिरा आवास एवं घर की व्यवस्था अभिलंब करें क्योंकि ठंड का समय है सारा कपड़ा इनका जल चुका है अति शीघ्र ही कंबल की आवश्यकता है हम जिलाधिकारी से मिलकर इन बातों से जरूर अवगत करवाएंगे! मौके पर साहुगढ निवासी मधेपुरा जिला कबड्डी संध सचिव अरुण कुमार,समाजसेवी गौरी शंकर यादव ,राजद क्रीडा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार अकेला,भूषण यादव, अरविंद कुमार, विष्णु देव यादव मुस्कान कुमार वार्ड सदस्य सचिन कुमार,रवि राज ,यशपाल राणा रविकांत कुमार
मौजूद थे
Subscribe to my channel



