Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : **किसान के ऊपर टूटकर गिरा बिजली लाइन का जर्जर तार, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम**

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

बेहटागोकुल:

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर मजरा बरखेरा में एक किसान के ऊपर गांव में निकली विधुत लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना बेहटागोकुल के ग्राम बदरुद्दीनपुर मजरा बरखेरा गांव ब निवासी सुरेंद्र पाल (58) पुत्र नत्थू गांव में थे। उनके घर के सामने निकली विधुत लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि बिजली लाइन बहुत जर्जर है। आए दिन बिजली के तार टूटकर गिरते रहते हैं। लंबे समय से बिजली की लाइन बदलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। मृतक की पत्नी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का काम करती हैं। उनके पुत्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com