हरदोई : *समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली जनादेश रैली यात्रा*

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
बेनीगंज /हरदोई -आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2022 के तहत सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ 160 विधानसभा बालामऊ से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी उपेंद्र कुमार रावत ने निज निवास से बालामऊ ,गौसगंज, कलौली, महारी,सुन्नी, बघौड़ा ,कछौना ,पतसेनी, होते ह कुकुही ,गाजू ,अरसेनी ,मानपुर, टिकारी ,गिरधरपुर, कमलापुर, कुर्सी, बेनीगंज सपा कार्यालय ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव व लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष आदर्श तिवारी के नेतृत्व में तथा वहीं पर मौजूद अन्य सपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं पर एकत्रित सैकड़ों की संख्या में मौजूद जनसैलाब से मिशन 2022 के तहत जनता- जनार्दन से अपील करते हुए कोथावां आदि गांवों में जनसंपर्क किया। तत्पश्चात अपने गंतव्य स्थान पर चले गए।
बेनीगंज सपा कार्यालय पर उपस्थित दिलशाद हुसैन, श्यामू तिवारी, कपिल तिवारी ,लियाकत अली, मनीष वर्मा, राजेंद्र कुमार, राकेश मौर्य सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



