गढवा : *कांडी मझिगावॉ में 1 हफ्ते के अंदर 3 मौत होने के बाद मृतक परिवार से मिलने के लिए पहुंचे विधायक प्रतिनिधि।*

Jharkhand Garhwa से Dayanand Yadav की
रिपोर्ट।
हरिहरपुर क्षेत्र के चौबे मझिगावां गांव में एक हप्ते के अंदर ही तीन गरीबों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा उन गरीबों के क्रिया – कर्म हेतु अन्न के साथ साथ अन्य सामग्री देकर सहयोग किया गया। उक्त जानकारी हरिहरपुर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह ने दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मझिगावां गांव के नवडीहवा टोला निवासी सहदुल रजवार की पुत्र – वधु दुर्गा देवी , नवडीहवा टोले पर ही शिव रजवार के 22 वर्षीय पुत्र अवधेश रजवार व महूदड़ टोला निवासी मृतक पारस यादव के घर जाकर परिवार को दुःख की घड़ी को सहन करने हेतु ढांढस बंधवाया व बताया कि तीनों मृतकों के घर विधायक भानु की ओर से 50 किलोग्राम गेहूं/चावल के साथ अन्य सामग्री भी क्रिया कर्म में सहयोग के लिए देने को कहा। इस अवसर पर संतोष सिंह ने कहा कि नवडीहवा में अत्यधिक अप्रिय घटना घटते ही जा रहे हैं अतः ग्रामीणों को चाहिए कि गांव के देवता की पूजा पाठ विधि विधान से किया जा सके क्योंकि नवडीहवा में आये दिनों मृत्यु की घटना सुनने को मिलती ही है। विधायक प्रतिनिधि के साथ डूमरसोता विधायक प्रतिनिधि निर्मल विश्वकर्मा, समाजसेवी मनोज कुमार, अरुण मिश्रा, सोनू चौबे, बलराम चौबे, सुरेन्द्र पासवान, बबलू साह, कमलेश पासवान सहित कई लोगों ने मृतक के घर जाकर दुःख बांटा।
Subscribe to my channel



