गढवा : *राजकीयकृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव।*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर मे राजकीयकृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर मे बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति का चुनाव मे सभी 3 पंचायतों मझिगावॉ, हरिहरपुर एवं लोहारगाड़ा के बच्चों का अभिभावक उपस्थित हुए। चुनाव में ग्राम सभा का अध्यक्षता अनुसूचित जाति मंडल मंत्री दुर्गाराम के द्वारा किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में सीआरपी मनोहर कुमार चौबे , उच्च विद्यालय डूमरसोता का प्रधानाध्यापक जय राम, विधायक प्रतिनिधि निर्मल विश्वकर्मा तथा विद्यालय का प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अभिभावकों ने 12 सदस्य का चयन किया जिस सदस्यों में से ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें सर्व समिति से विनोद प्रजापति को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया वही विद्यावती देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि विद्यालय को सुचारु रुप चलाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा उन्होंने कहा कि विद्यालय के कीट सामग्री समेत अन्य योजनाओं को नियमित रूप से चलाने के लिए बात कही। उन्होंने अभिभावकों से छात्र छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए अनुरोध किया।
मौके पर उपस्थित सहयोगी शिक्षक आदित्य प्रसाद गुप्ता, रौशन दीप टोप्पो, समाजसेवी दयानंद यादव, मनोज कुमार, देवधारी सिंह, रीना देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, कमलेश प्रजापति, स्वयंसेवक हरिहरपुर अजीत सिंह सहित अनेकों अभिभावक विद्यालय में उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



