गढवा: *बहनों को उपहार में मास्क देकर प्रिन्स ने बंधवाया राखी*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

काण्डी:-सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर कोविड-19 का पालन करते हुए अभाविप ईकाई काण्डी के नगर सह-मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने बहनें को मास्क भेंट की फिर कलाई में राखी बंधवाया.!!
बहनों ने भी भाईयों रक्षा का वचन देकर व भाइयों की कलाई मे रक्षा सूत्र बांधकर खुशी जताई और अपने भाईयों को दीर्घायु उम्र की कामना की ।
प्रिन्स ने जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है।
रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।
साथ ही प्रिन्स ने पुरे देशवासियों से अनुरोध किया कि हमेशा मास्क पहने और 2 गज की दूरी का पालन करते रहे और हर व्यक्ति कोरोना वैक्सीन जरूर लें और दूसरे को भी जागरूक करें कोरोना वैक्सीन लेने के लिए ताकि मेरा देश स्वस्थ रहें और खुश रहें ।
Subscribe to my channel



