Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: *बाढ़ पीड़ितों के लिए अरुणेश सिंह पटेल व डॉ संगीता भारती ने दिखाई दरियादिली*

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा:- अवनि परिधि अस्पताल के प्रबंधक अरुणेश सिंह पटेल व उनकी पत्नी डॉ संगीता भारती द्वारा बीते चार दिनों से बबेरु क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों में अपने लोगो को भेजकर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करवाया। जिसमें आटा, चावल , आलू शामिल है इस मौके पर अरुणेश सिंह पटेल, शशांक पटेल, माताप्रसाद प्रजापति, संजय सिंह पटेल (राघव) , अरुण कुमार पटेल (विधानसभा अध्यक्ष) , देवेंद्र कुमार पंकज, डालचंद्र मिश्रा, रजनीश मिश्र, समाजसेवी पी सी पटेल जनसेवक ,ज्ञानबाबू पटेल, सहित सभी साथी बाढ़ प्रभावित जलालपुर, हड़हा, बगरन डेरा, औगासी, मार्का गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पीने व खाने की सामग्री का वितरण किया।
वही अरुणेश सिंह पटेल (प्रबन्धक- अवनि परिधि अस्पताल बाँदा) ने बताया कि बाढ़ से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता आवश्यक है।साथ उन्होंने कहा कि मानवता का परिचय देते हुए बाढ़ पीड़ित गांवों में जाकर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण हम सब लोगो को करना चाहिए, उन्होंने आपदा की घड़ी में दलगत भावना से उपर उठकर पीड़ितों की सेवा व सहायता प्रदान करने के लिए लोगों से आह्वान किया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com