Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड: बबलू भगत बने झारखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । स्थानीय सांस्कृतिक भवन में झारखंड मजदूर संघ की बैठक राजकुमार यादव केंद्रीय महामंत्री के अध्यक्षता में की गई । बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड मजदूर संघ पाकुड़ के जिला अध्यक्ष के रूप में बबलू भगत के नाम की घोषणा किया गया है। बैठक में राजकुमार यादव ने कहा कि गरीब मजदूर के हक की लड़ाई तथा उनको उनके अधिकार दिलाने के लिए मजदूर संघ का गठन किया गया है। मौके पर कई नए कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया। बैठक में सलाम शेख, वार्ड पार्षद अरुण कुमार सरदार, सुकरा अंसारी, असलम शेख, रामधनी ठाकुर, राजू शेख आदि कार्यकर्ताओं को राजकुमार यादव ने माला पहनाकर मजदूर संघ में योगदान दिलाया।
Subscribe to my channel


