चित्रकूट : तुलसी तीर्थ राजापुर में परायण पाठ का शुभारंभ

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

जनपद चित्रकूट के तुलसी तीर्थ राजापुर धाम में तुलसी जन्म महोत्सव के क्रम में तुलसी कलश यात्रा के उपरांत परायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
जिसमें नगरवासी व दूरदराज से ग्राम क्षेत्रवासी गणमान्य जनमानस तुलसी जन्म कुटीर तुलसी घाट में सामूहिक परायण पाठ का गायन करते हैं।
प्रातः 7:00 बजे श्रीरामचरितमानस का पूजा अर्चना आरती के उपरांत मानस पाठ का गायन प्रारंभ किया जाता है
और यह श्रीरामचरितमानस पाठ का गायन दोपहर 12:00 बजे तक अनवरत चलता है
पूज्य गुरुदेव दाशा अनुदास श्री रामदास महाराज जी की विशेष कृपा से और समस्त नगरवासियों क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह परायण पाठ का गायन चल रहा है जो 15 अगस्त तक अनवरत चलेगा।
पूज्य गुरुदेव श्री रामदास महाराज जी का समस्त नगरवासी व क्षेत्रवासियों से सादर निवेदन है कि आप सभी नगरवासी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक लोग इस श्री परायण पाठ में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस महा आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करें और इस महोत्सव को सफल बनाएं।
7 अगस्त से परायण पाठ का गायन अनवरत चल रहा है जो 15 अगस्त तक निरंतर चलेगा
15 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से श्री तुलसी जन्म महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा
जिसमें आप सभी आदरणीय सम्मानित जन समस्त नगर वा क्षेत्रवासियों की सहभागिता सहयोग अनिवार्य है आप सभी इस तुलसी जन्म महोत्सव में जरूर सम्मिलित हो।
निवेदक श्री रामदास महाराज व समस्त नगर व क्षेत्र वासी
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



