भवनाथपुर : *कैलान जंगल में एक लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया*

भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान जंगल के सड़कीया पहाड़ी में एक आदिम जनजाति के 16 बर्षीय लड़की का पुलिस ने पेंड पर फांसी लगाए शव बरामद किया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज जा रहा है, घटना के बारे में मृतिका के भाई अजय कोरवा पिता स्व बच्चा कोरवा ने बताया कि उसकी बहन गीता कुमारी सोमवार को लकड़ी लेने जंगल गई थी।परन्तु देर शाम तक घर नही लौटी परिजनों द्वारा काफी खोज बिन किये जाने के बाद मंगलवार को लड़की के मोबाइल पर सम्पर्क करने पर गांव के ही ननिहाल में रह रहे , भोला सिंह के पूत्र गंगा सिंह ने बात चीत में बताया कि आज उसको मै जंगल मे मृत देखा हूँ। परन्तु वह शव को दिखाने घटना स्थल तक नही पहुंचा है।लड़की के शव को पहाड़ी के उपर एक पेड़ से दुपट्टा से लटका पाया गया है।जिसके शरीर पर कई जगह गम्भीर कटे व खून के निशान मिले है ।लड़की के परिजनों के द्वारा इसकी हत्या की असंका वयक्त किया जा रहा है।घटना स्थल पर पहुंचे थाना के एस आई सहदेव साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला प्रतीत होता है। स्वजनों के शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना स्थल पर जंगल में पहुंचे डीएसपी प्रमोद केसरी, पुलिस ईस्पेक्टर कृष्णा कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने अपने दल बल के साथ पहुंचे थे। यहा काफि संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Subscribe to my channel


