पाकुड: बजरंगदल के जिला संयोजक ने की राक्तदान

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड । पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक अस्पताल में पवित्र श्रावण माह के दूसरे सोमवारी को सत्य सनातन संस्था के आहवान पर बजरंगदल जिला संयोजक संदीप मंडल ने कुड़ापाड़ा निवासी मिथुन साहां को अपनी रक्तदान दान की। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया की जिले के कुड़ापाड़ा निवासी मिथुन साहां के सम्बन्धी मेघदूत घोष को सोसल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि संस्था राक्तदान में मदद करते हैं तो वो संस्था के सयुक्त सचिव से सम्पर्क किया। संस्था के सयुक्त सचिव चंदन प्रकाश बजरंग दल के जिला संजोजक संदीप मंडल से सम्पर्क कर कर मंडल ने बिना सवाल किये ,अपना रक्क्त दान किया। अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि रक्त मनुष्य के जीवन का अनमोल रत्न है। रक्तदान महादान है। रक्त के कमी के कारण किसी की जान नही जाए। इसके लिए संस्था के द्वारा लोगो को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। रक्त दान के लिए संस्था हमेशा तत्पर रहें। मिथुन साहां ने एवम उनके सम्बन्धी मेघदूत घोष ने रक्त मिलने के बाद संस्था को धन्यवाद दिया है। मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी श्री तारक भगत ने राक्तदान करवाने में पूर्ण सहयोग किया ,राक्तदान के समय संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
Subscribe to my channel



