Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल : प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से गरीब निसहाय बच्चों को दे रही मुफ्त शिक्षा,भोजन।

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत मिरजवा पंचायत के लगुनियाँ वार्ड नं0-15-में गरीब,निसहाय, बच्चों को मुफ्त में शिक्षा,एवं भोजन,के लिए बहाल किया गया सेविका एवं सहायिका की है।
प्रगतिशील बाल विकास संस्थान के बिहार निर्देशक सुरेश प्रसाद मेहता, ने बताया की हमारे संस्थान के द्वारा बिहार के सभी जिले के पंचायत में प्रत्येक वार्ड में जाकर सेविका एवं सहायिका का चयन कर रहे हैं।
ताकि वार्ड के सभी गरीब एवं निसहाय बच्चे आकर पढ़े।
निःशुल्क शिक्षा निःशुल्क भोजन।
पढ़ेगा का इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।
इसी कड़ी में वार्ड नं0-15-में पूजा कुमारी, को सेविका एवं रीता देवी, को सहायिका पद पर नियुक्त किया गया है।
ताकि वार्ड में सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा,भोजन,के साथ हीं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता भारत अभियान को पूरा करे।
सफाई रहेगी तभी तो हमलोग बीमारी से बचेंगे।
स्वच्छ रहेगा सुरक्षित रहेगा।
वहीं उन्होंने ये भी बताया की आज हमलोग कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
जिस तरह माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, का जल जीवन हरियाली का मिशन चल रहा है।
उस पर हमारी संस्थान भी वृक्षारोपण का काम कर रही है।
क्योंकि वृक्ष जो हमलोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन देती है जो हमलोग सांस लेते हैं।
वृक्ष हरा भरा रहने से प्रदूषित वातावरण को खत्म करती है।
स्वच्छ रखें स्वस्थ रहें।
वहीं सेविका पद पर नियुक्त पूजा कुमारी, ने बताया की मुझे जो दायित्व दिया गया है।
उस पद पर अपने कार्य पर कर्मनिष्ठा के साथ खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी।
अपने दायित्व का पूर्णरूपेण निर्वाह करूंगी।

बाईट:-सुरेश प्रसाद मेहता, बिहार निर्देशक, संस्थान।
बाईट:-पूजा कुमारी, सेविका।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com