Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : जतरो गांव में मृत सुनिता के परिजनों से मिलकर युवा समाजसेवी विनीत कुमार ने किया आर्थिक सहयोग

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी:युवा समाजसेवी विनीत कुमार ने कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव में रविवार की सूबह शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया साथ ही आर्थिक सहयोग भी की।
मालूम हो कि जतरो निवासी विश्वनाथ रजवार की 15 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी की मौत आर्थिक अभाव में इलाज नहीं कराने के कारण हो गई।
सुनीता विगत एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा सुनीता का इलाज एक सप्ताह से कांडी स्थित झोलाछप डॉक्टरों से कराया जा रहा था।
स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर गढ़वा जा रहे थे किंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी।
शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे विनीत कुमार ने आर्थिक सहयोग के साथ-साथ श्राद्ध कर्म में मी मदद का भरोसा दिलाया।
साथ ही कांडी बीडीओ सह सीओ से उक्त गरीब परिवार को पारिवारिक लाभ के तहत सहयोग राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के कांडी मंडल महामंत्री अनुप कुमार, सत्यनारायण राम,उमाशंकर, सुशील, राकेश, लालमुनि, विदेशी, रंजीत व गरीबा रजवार सहित कई लोग मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com