Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: *थानाध्यक्ष के ऊपर घूस लेकर मामले को रफा दफा करने के आरोप लगा पीड़ित परिवार ने एनएच मार्ग किया अवरुद्ध*

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

*महिला ने थाने के सामने बैठ कर पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप*

अतर्रा(बाँदा)। थाना पुलिस द्वारा सुनवाई न किये जाने से आहत होकर मां ने पुत्र व पुत्री के साथ थाने के सामने बाँदा इलाहाबाद मार्ग में बैठ कर थानाध्यक्ष अतर्रा के ऊपर सुनवाई न करने के आरोप लगाए । इसके साथ ही थानाध्यक्ष व कस्बा इंचार्ज के ऊपर घूस लेकर मामले को रफा दफा करने के आरोप भी लगाए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरैनी रोड निवासी कांति उर्फ गोरी बाई उसकी पुत्री हिमांशी व पुत्र सुरेश ने थानाध्यक्ष अतर्रा व कस्बा इंचार्ज के ऊपर सुनवाई न करने व थाने से भगा देने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने बाँदा इलाहाबाद मार्ग में लेट गए।जिसके बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए।महिला की पुत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार को शबरी जल प्रपात में हुए हादसे में उसके भाई ने अपनी जान की परवाह किये बिना कई लोगो को बाहर निकाला था।जिसके बाद मानिकपुर हॉस्पिटल में शबरी जल प्रपात में मृत हुए पीयूष के भाई आशु के कहने पर सोने के चैन व अंगूठी सहित मृतक का बैग लिया था।जिसको घर आकर भाई ने वापस कर दिया था।लेकिन बुधवार को मृतक पीयूष के पिता विद्यासागर भाई आशु उनके घर आये और कहने लगे के बैग में पचास हजार रुपये थे वो नही है उसकी मांग करते हुए गाली गलौज करने लगे।जिसकी शिकायत करने जब भाई थाने आया तो थानाध्यक्ष ने भगा दिया।जिसके बाद आक्रोशित होकर मां सहित पुत्र व पुत्री थाने के सामने बाँदा इलाहाबाद मार्ग में लेट गए। जिसके कारण आवागमन भी बाधित रहा।जिसके बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए।महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को उठा कर सड़क से किनारे कर आवागमन शुरू कराया। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अतर्रा आनंद कुमार पांडेय ने दोनों पक्षो से मामले की जानकारी करने बाद थानाध्यक्ष को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com