Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा : ABVP के 73 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आरके प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में किया गया पौधारोपण

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में पौधरोपण सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद त्रिपाठी, नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य राम प्रसाद पाठक ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में किया गया संघर्ष देशहित, समाजहित एवं परिवारहित में काफी महत्वपूर्ण होता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा अनुशासन सिखाता है जो जीवन में निरंतर आगे बढ़ने में सहायक होती है।
Subscribe to my channel

