बाँदा: कांसीराम कॉलोनी में बदहाली दे रही विकास की गवाही कॉलोनी निवासी समस्याओं से हुए परेशान।

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले में हरदौली घाट मुहहले में बनी कांसीराम कॉलोनी में पसरी गंदगी से आ रही सड़ांध से कॉलोनी के वाशिंदे खासे परेशान हैं। कॉलोनी में चारो तरफ गंदगी पसरी है। और नालियां भी लबालब हैं। कॉलोनी में बने पार्क में भी गंदगी और कूड़ा करकट के साथ आवारा मवेशियों का कब्जा बना हुआ है। बसपा सरकार में बनवाई गई कांसीराम कॉलोनियों में बदहाली का आलम विकास की गवाही दे रहा है। सरकारों की वैचारिक वैमनस्यता लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। कॉलोनी में सिर पर झूलते तार मौत को बुलावा दे रहे हैं तो गंदगी कूड़े के ढेर भी बीमारियों को आमंत्रित करते हैं। बसपा शासनकाल में कांसीराम कॉलोनी का निर्माण कर बेघरों को आशियाने दे तमाम सुविधाएं दी गई। समय बदला सरकार बदली तो काशीराम कॉलोनी का हाल भी बदलकर बदहाल हो गया। यहां पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ा तो बिजली भी नहीं मिल पा रही है। आलम यह हो गया कि बसपा सरकार में कालोनियों के चक्कर काटने वाले अधिकारियों ने सरकार बदलते ही कॉलोनी की ओर मुड़कर तक ना देखा। कांसीराम कॉलोनी के आवासों पर कई वर्षों से कोई रंग रोगन नहीं हुआ ऐसे में कॉलोनी वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और नेताओं से विकास कराने की मांग की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। लोग कहते हैं कि कॉलोनी में बहुत बदहाली है तार आए दिन टूट कर गिरते हैं पानी से तमाम लोग बीमार हैं। यहां के विकास का पर कोई ध्यान नहीं देता है।
Subscribe to my channel


