उन्नाव : *पुलिस इंस्पेक्ट की प्रताड़ना से महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या लिए हुई मजबूर:-*

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट
*रक्षक ही भक्क्षक बन गये*
*पुलिस इंस्पेक्ट की प्रताड़ना से महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या लिए हुई मजबूर:-*
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के थाना सहावर में सोमवार को एक महिला पुलिस कांस्टेबल थाना अध्यक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर पुलिस क्वार्टर में ही फांसी के फंदे पर झूल गई। इसी बीच उसकी एक साथी महिला कांस्टेबल और अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल उसे फांसी के फंदे से उतारकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
*महिला कांस्टेबल ने लिखा सुसाइड नोट:-*
महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाने से पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा. सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वो एसएचओ से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है, मौत का जिम्मेदार सिर्फ थाना अध्यक्ष होगा।
*पुलिस महकमे में मचा हड़कंप:-*
फिलहाल, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती महिला सिपाही का इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के आला अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर महिला कांस्टेबल का हाल चाल जाना है।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



