महिषी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 किलो 85 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
महिषी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 किलो 85 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
महिषी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 किलो 85 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
सहरसा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है जहां महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा कारू बाबा स्थान के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कई दूकानों मे पुलिस ने छापामारी कर 9 किलो 85ग्राम गांजा बरामद किया है वहीं इस मामले मे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की एसपी के निर्देश पर जिले भर मे मादक पदार्थ का भण्डारण बिक्री पर रोक लगाने और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत शख्त कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी मे महिषी थाने की पुलिस को गुप्त सुचना मिली की महपुरा कारूबाबा स्थान के समीप रागो यादव,रणवीर यादव,राजन खीरहर और अंटू यादव नामक व्यक्ति अपने दूकान मे गांजा का बिक्री कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छापामरी करते हुए गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी व्यक्ति महिषी और कनरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले है। फिलहाल गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को जेल भेजने की कवायद में पुलिस जुट गई है
Subscribe to my channel



