सहरसा में तेज रफ्तार का कहर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
सहरसा में तेज रफ्तार का कहर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा में तेज रफ्तार का कहर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
सहरसा में एकबार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा रणखेत के समीप की है जहाँ तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर का नाम 35 वर्षीय राजीव कुमार बताया जाता है जो बिशनपुर गांव का रहने वाला था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक मजदूर सहरसा से मजदूरी करके अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान रास्ते मे रणखेत के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी घटना के बाद आनन फानन में मजदूर को सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Subscribe to my channel


