Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

हथियार लैश बाइक सवार बदमाशों ने कुरियर बॉय के साथ की लूटपाट

हथियार लैश बाइक सवार बदमाशों ने कुरियर बॉय के साथ की लूटपाट

Spread the love

*रिपोर्ट__* विकास कुमार 8877760777।
*लोकेशन__* सहरसा।

*स्टोरी__* हथियार लैश बाइक सवार बदमाशों ने कुरियर बॉय के साथ की लूटपाट। बदमाशों ने कुरियर बॉय से नगदी लेकर हुए फरार।

*Anchor__* खबर सहरसा से है जहां सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के पुरानी बाजार ठाकुड़बाड़ी के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कुरियर कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित कुरियर बॉय का नाम अर्जुन कुमार है जो नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव का वार्ड न0-6 का रहने वाला है। शुक्रवार की शाम नयाटोला गांव से एक व्यक्ति को पार्सल डिलेवरी कर वापस पुरानी बाजार स्थित अपने ऑफिस लौट रहा था।इसी दौरान जैसे ही वह ठाकुड़बाड़ी के समीप पहुंचा की दो बाइक पर चार की संख्या मे आए अज्ञात बदमाशों ने ओवरटैक कर बाइक को रोक दिया।जैसे ही वह अपनी बाइक रोकी बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उसके पास से करीब 39 हजार रुपए नगदी व बाइक की चाभी छीनकर कर मौके से अंधेरा का फायदा उठाकार फरार हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई।फिलहाल इस पुरे मामले की छानबीन मे पुलिस जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com