Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

राजस्व विभाग की टीम बकायादारों के घरों में मार रही छापा

राजस्व विभाग की टीम बकायादारों के घरों में मार रही छापा

Spread the love

राजस्व विभाग की टीम बकायादारों के घरों में मार रही छापा

नवागत एसडीएम पूजा साहू के निर्देश पर संग्रह विभाग सक्रिय

चित्रकूट। शासन के निर्देशानुसार राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में सदर तहसील कर्वी में भी राजस्व वसूली की दिशा में अधिकारियों की सक्रियता दिखाई पड़ रही है । नवागत एसडीएम पूजा साहू के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार संग्रह हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों के यहां छापामारी कर बकाया राजस्व जमा करने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को राजस्व टीम ने विभिन्न वसूली के रूप में डेढ़ लाख रुपए की राजस्व वसूली की है, कई वकायादारों को बकाया देय राजस्व जमा करने की चेतावनी दी गई है। नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी और पुलिस टीम भी मौजूद रही।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com