Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

कोसी कटाव के बाद लोगों की जिंदगी हुआ बेहाल।

कोसी कटाव के बाद लोगों की जिंदगी हुआ बेहाल।

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

 कोसी कटाव के बाद लोगों की जिंदगी हुआ बेहाल।

        तिनका तिनका जोड़कर लोग अपना आशियाना बनाता है लेकीन कोशी नदी इन दिनों काफी उग्र है लोगो का आशियाना कोशी नदी में समा रहा है। लोग अपना घर बार उजाड़ कर किसी तरह दुसरे के दरवाजे पर अपने परिवार और छोटे छोटे बच्चों को लेकर शरण लिए हुए है। हम बात कर रहें है सहरसा जिले के नौला पंचायत के रसलपुर गांव का जहां वार्ड नंबर 13 जो कभी महादलित टोला हुआ करता था आज तकरीबन दो दर्जन घर कोशी नदी में विलीन हो गया है। किसी तरह लोग रसलपुर गांव में ही नदी किनारे वार्ड नंबर 12 में दुसरे के दरवाजे पर छोटे छोटे बच्चों को लेकर शरण लिए है किसी तरह अपने परिवार और बच्चों को खाना बनाकर महिलाएं खिला रही है। वहीं जिला प्रशासन की और से अब तक इन कटाव पीड़ितों का सुधि लेने वाला नही है। जबकि आलम यह है की कोशी नदी अब वार्ड नंबर 12 में भी कटाव तेज कर दी है। ऐसे में अगर जल संसाधन विभाग की और से समय रहते बचाव कार्य नही किया गया तो वार्ड नंबर 12 भी कोशी नदी के चपेट में आ जायेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com