मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प
मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प। हिंसक झड़प में एक महिला हुआ जख्मी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच स्थिति किया नियंत्रण में।
*एंकर :-* सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक महिला जख्मी हो गया।जख्मी महिला को सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती।घटना सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव की बतायी जा रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनो समुदायों को समझा बुझाकर मामला को शांत करवाया।अभी स्थिति नियंत्रण में है।
मिली जानकारी के अनुसार आज साम में सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन करने के लिए कुछ युवक डीजे बजाते जा रहा था जिसमें जय श्री राम का भजन बज रहा था।इसी भजन को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा मना किया गया।ये भजन बजाना बंद करो।इसी बात पर दोनो समुदाय में गाली गलौज और पत्थर बाजी शुरू हो गयी साथ ही साथ फायरिंग की भी बात सामने आ रही है ।हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पूलिके घटना स्थल पर पहुंचकर काफी मशकत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया।
वहीं इस घटना को लेकर गणेश कुमार की माने तो जय श्री राम गाने को लेकर इनलोगों को आपत्ति थी।उनलोगों को कहना था जो ये गाना मत बजाकर जाओ मेरे घर की तरफ से नहीं तो गोली मार देंगे।हमलोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे।उन्होंने ये भी कहा कि लगभग 10राउंड गोली भी चली है जिसमें एक खोखा भी बरामद हुआ है।
वहीं घटना स्थल पर पहुँचे उप मेयर गुड्डू हयात की माने तो हम भी सुने हैं जो टोपी वाला कोई गाना को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दोनो समुदाय के बीच झगड़ा हुआ है।हमलोग आये हैं शांति बनाने के लिए और दोनो समुदाय से अपील कर रहे हैं।
वहीं एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की बात सामने आई है स्थिति नियंत्रण में है।बांकी और अनुसंधान में पता चल पायेगा उन्होंने ये भी बताया कि विसर्जन के बाद कि घटना है ।डीजे पर गाना बजने को लेकर विवाद हुआ है।
Subscribe to my channel



