Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अपहरण मामले का सहरसा एसपी ने किया खुलासा

अपहरण मामले का सहरसा एसपी ने किया खुलासा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* अपहरण मामले का सहरसा एसपी ने किया खुलासा।राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति का किया गया था अपहरण। 5 अपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार।एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को अपहरण मामले का सहरसा एसपी ने किया खुलासा किया।5 अपहरणकर्ता को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार।साथ ही साथ अपहरण कर्ता के द्वारा अपहृत व्यक्ति को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।आज एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
जानकारी हो कि बीते 25 फरवरी को सौनाढ़ी जिला हनुमाननगर राजस्थान का रहने वाला रामचंद्र पिता सुल्तान राम ने सदर थाना पुलिस को सूचना दिया जो मेरे भांजे सियोकरन का सहरसा जिले के बसनहीँ थानां क्षेत्र का रहने वाला संतोष कुमार उर्फ मनीष कुमार अपने सहयोगी के साथ बंधक बनाकर रखे हुआ है और 1लाख की रंगदारी मांगी जा रही है।इसी सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के बेलदौर थानां क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव स्थित मकई खेत से बंधक बनाए सियोकरन को बरामद कर लिया साथ ही साथ 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास स 3 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल भी बरामद किया गया।इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार और टीओपी 1 प्रभारी बिक्की रविदास और पुलिस बल के जवान सामिल थे।
वहीं एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सदर थाना को टेलीफोन के द्वारा सूचना दिया गया कि शियोकरन जो राजस्थान का रहने वाला है उसको कुछ लोगों ने कीर्णप कर लिया गया है।सूचना मिलते ही एक टीम गठित की गई उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के बेलदौर थानां क्षेत्र के बेला गांव से मकई के खेत से अपहृत श्योकरण को बरामद कर लिए हैं और अपराधियों को भी सदर थाना की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।ये सभी अपराधी बसनहीँ थानां क्षेत्र का रहने वाला है।इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com