Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

3 नाबालिग छात्रा 6 दिन से गायब

3 नाबालिग छात्रा 6 दिन से गायब

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* 3 नाबालिग छात्रा 6 दिन से गायब। परिजन परेशान, थाने में आवेदन देकर बरामद करने की लगाई गुहार। 19 जनवरी से तीनों लापता।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही जहाँ बीते 19 जनवरी को एक ही मोहल्ले की रहने वाली तीन नाबालिग छात्रा घर से गायब है।पीड़ित परिजन थाने में 20 जनवरी को छात्रा की बरामदगी को लेकर सदर थाना में दिया था आवेदन।अभी तक तीनों छात्रा की बरामदगी नहों होने को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।हालांकि पुलिस आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया है लेकिन छात्रा की बरामदगी अभी तक नही हो पाई है।मामला सदर थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ले की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनो छात्रा घर से मैट्रिक परीक्षा को लेकर घर से एडमिट कार्ड लाने गयी थी जेल कॉलोनी स्कूल।जब स्कूल से घर वापिस नही आई तब परिजन अपने स्तर से खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक तीनो छात्रा नहीं मिली।अंत में थक हार कर परिजनों के द्वारा सदर थाने में सकुशल बरामदगी को लेकर 20 जनवरी को आवेदन देकर गुहार लगाई है।तीनो गायब छात्रों में एक छात्रा का नाम शिवानी कुमारी है दूसरी छात्रा का नाम सोनी कुमारी,और तीसरी छात्रा का नाम सबनम प्रवीण है।
वहीं छात्रा की माँ मीरा देवी की माने तो 19 जनवरी को जेल कॉलनी स्कूल भेजे थे एडमिट कार्ड लाने मैट्रिक परीक्षा का।2 बजे तक जब स्कूल से वापिस नहीं लौटी तब हमलोग खोजबीन शुरू किए।जब मेरी बेटी नहीं मिली तो 20 जनवरी को थाने में आवेदन दिए।6 दिन हो गया है अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है मेरी बेटी का।बार बार थानां आ रहे हैं और पुलिस से पूछ भी रहे है पुलिस केवल कह रही है जो हो जाएगा बरामद हो जाएगा बरामद।लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुई है आज 6 दिन हो गया ।वहीं दूसरे छात्रा की माँ बदरुन निशा की माने तो तीनों छात्रा सोनी कुमारी,शिवानी कुमारी,सबनम प्रवीण स्कूल गयी थी एडमिट कार्ड लाने अभी तक घर वापिस नही आई है।6 दिन हो गया।जिसको लेकर सदर थाना में आवेदन भी दिए है ।थानां वाला बोलता है खोज रहे हैं खोज रहे है।लेकिन अभी तक कहाँ खोज पाया है।हमलोग बहुत परेसान है।उन्होंने ये भी बतायी की हमको आशंका है कि कोई मार न दे।
वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष राम सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार किया।केवल इतना बताए जो उसपर काम चल रही है दो दिन इंतजार किजये।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com