Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत हर घर नल हर घर जल संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत हर घर नल हर घर जल संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन जल निगम ग्रामीण उत्तर प्रदेश नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत हर घर नल हर घर जल संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद में पानी की समस्या को लेकर काफी परेशानियां रहती थी जिसको केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने गंभीरता पूर्वक लेकर जनपद में पानी की समस्या को निस्तारण करने के लिए कार्य योजना के साथ जनपद वासियों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के 562 ग्राम पंचायत में पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के आम जनमानस से यह भी अपील किया कि पानी का सदुपयोग करें पानी की बर्बादी न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री सुनंदू सुधाकरण सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*पं राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com