आबकारी विभाग ने छापेमारी में भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी समेत कुल 9 लोगों को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने छापेमारी में भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी समेत कुल 9 लोगों को किया गिरफ्तार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* आबकारी विभाग ने छापेमारी में भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी समेत कुल 9 लोगों को किया गिरफ्तार। एक टेंपू और एक बाइक जब्त।
*एंकर :-* बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बावजूद शराब की तस्करी लगातार जारी है , आबकारी विभाग इसको लेकर लगातार छापेमारी करती है,लोग पकड़े भी जा रहे है बावजूद बिहार में अवैध शराब का कारोबार जारी है।इसी कड़ी में सहरसा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक शराब कारोबारी है और 8 लोग शराब के सेवन करने के आरोप में पकड़े गए है,सभी पर विधि सम्मत करवाई की जा रही है। आबकारी विभाग के अधीक्षक राजकिशोर सिंह की माने तो..नव वर्ष के आगमन की स्थिति को देखते हुए चूंकि नव वर्ष के आगमन पर शराब के बिकने की संभावना ज्यादा रहती है,उसी कड़ी में हमलोग लगातार छापेमारी कर रहे है,छापेमारी के दौरान 82 लीटर अवैध चुलाई शराब और भारी मात्रा में जावा महुआ जब्त किया गया है,साथ ही साथ एक टेंपू और एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है,इसमें एक बेचनेवाले पकड़े गए है और एक फरार हो गए,इनके साथ 8 पीनेवाले को गिरफ्तार किया गया है,सभी पर विधि सम्मत करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Subscribe to my channel



