बिहरा थानां अध्य्क्ष के खिलाफ एक बुजुर्ग दंपत्ति बैठा आमरण अनशन पर
बिहरा थानां अध्य्क्ष के खिलाफ एक बुजुर्ग दंपत्ति बैठा आमरण अनशन पर

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बिहरा थानां अध्य्क्ष के खिलाफ एक बुजुर्ग दंपत्ति बैठा आमरण अनशन पर। मामला जमीनी विवाद से है जुड़ा हुआ।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहाँ जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग दंपत्ति अपनी माँ के साथ 28 दिसंबर से भूख हड़ताल पर है।भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है।मामला बिहरा थानां क्षेत्र के मेनहा गांव का बताया जा रहा है और जमीन से जुड़ा हुआ मामला है।पीड़ित इस विवाद को लेकर बिहरा थानां अध्य्क्ष के विरुद्ध एसपी ,डीएम के पास आवेदन देकर न्याय की गुहाड़ भी लगा चुका है।और अंत में थक हार कर बीते कल गुरुवार से भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
वहीं पीड़ित शिवनारायण यादव उर्फ कुलदेव यादव की माने तो मेरे पिताजी के नाम से जमीन है और उक्त जमीन मेरे कब्जे में है और खेती बारी करते है।उस जमीन में गेहूं बुना हुआ है उसको बिहरा थानां के थानां अध्य्क्ष दूसरे पार्टी से माल लेकर जोतबा दिया।और उल्टे धमकी देता है जिस मोबसईल पर धमकी दिया है वो मोबाइल मेरे पास है।इसको लेकर डीएम एसपी को आवेदन भी दिए हैं ।नहीं न्याय मिला तो लाचारी होकर आमरण अनशन पर बैठे है।अगर मेरी मांग नहीं पूरी होगी तो हमलोग आत्म हत्या कर लेंगे दूसरा कोई चारा नहीं है मेरे पास।
वहीं बिहरा थानां अध्य्क्ष रोशन कुमार की माने तो जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ मामला है ।पीड़ित के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है वो बिल्कुल बेबुनियाद और झूठा आरोप है।वैसे जांच की जा रही है।
Subscribe to my channel



