फिरोजाबाद में बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव: 2019 में हम यहां से चुनाव नहीं लड़ते तो अक्षय यादव सांसद होते
फिरोजाबाद में बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव: 2019 में हम यहां से चुनाव नहीं लड़ते तो अक्षय यादव सांसद होते

जिला फिरोजाबाद
फिरोजाबाद में बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव: 2019 में हम यहां से चुनाव नहीं लड़ते तो अक्षय यादव सांसद होते
फिरोजाबाद। जसराना के मुस्तफाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव हैं। उन्हें जिताना है। पिछली बार उन चुनाव नहीं लड़ते तो अक्षय यादव सांसद होते।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की और प्रदेश सरकार नौकरशाही के हवाले कर दी गई है। अधिकारी सत्ता पक्ष के लोगों, विधायकों और मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे। पिछली सरकारों में कभी किसानों पर टैक्स नहीं लगा लेकिन इस भाजपा सरकार ने किसानों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का काम किया है। इस प्रकार की तानाशही रवैया अपनाने वाली बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। यह बेईमान सरकार है। कन्नौज, मैनपुरी, इटावा और फिरोजाबाद की जनता ने नेताजी को बनाने का काम किया। हम भी नेताजी से सीख कर उनकी तरह आपकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। नेताजी को इस क्षेत्र से बहुत प्यार था। यही कारण रहा कि आपके इस क्षेत्र से अखिलेश यादव, डिंपल यादव और वह स्वयं भी चुनाव लड़ चुके हैं।
इस बार फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनाव लड़ेंगे और हम उनके पीछे रहेंगे। पिछली बार यदि हम नहीं लड़ते तो अक्षय यादव सांसद होते। अक्षय यादव को सांसद बनाने के लिए आप सभी का सहयोग चाहिए।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



