Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में आज से ग्रमीण डाक सेवक कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल हुआ शुरू।

सहरसा में आज से ग्रमीण डाक सेवक कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल हुआ शुरू।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा में आज से ग्रमीण डाक सेवक कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल हुआ शुरू।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को ग्रमीण डाक सेवक कर्मी का हड़ताल हुआ शुरू।सैकड़ों ग्रामीण डाक कर्मी हुए शामिल।6 सूत्री मांगों को लेकर भारत सरकार के विरोध में ग्रामीण डाक कर्मी गए हैं हड़ताल पर।आज ग्रामीण डाक सेवक संगठन के सचिव प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।इस हड़ताल के कार्यक्रम में डाक सेवक संगठन मनोज कुमार यादव,शंकर कुमार ,संगठन सचिव नवीन कुमार सहित कई कर्मी थे मौजूद।
ग्रमीण डाक सेवक संगठन के सचिव नवीन कुमार की माने तो केंद्रीय टीम के आह्वान पर कमलेश चंद्रा का रिपोर्ट जो हमलोगों का है 1.1.16 जो लागू होना चाहिए था वो आज तक हमलोगों का लंबित है।इसीलिए आज हमलोग केंद्रीय टीम के आह्वान पर हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।हमारा मांग है 8 घण्टा काम पेंशन चिकित्सा सहित पदोन्नति ग्रेच्युटी का लाभ हमलोगों का प्रदान करे।यही हमारा मांग है।ये हड़ताल देश व्यापी है पूरे आल ओवर इंडिया में ये हड़ताल है।2 लाख 70 हजार ग्रमीण डाक सेवक कर्मी हड़ताल पर हैं।उन्होंने ये भी कहा कि जबतक हमलोगों की मांग पूरी नहीं होगी तबतक हमलोग का हड़ताल जारी रहेगा।इस हड़ताल से लोगों पर काफी असर पर रहा है लोगों का काम बाधित है चिट्ठी कहीं जा नहीं पा रहा है,खाता नहीं खुल रहा है ।पैसा जमा होता था निकासी होता था सारा काम ठप है।
वहीं डाक सेवक संघ के कर्मी शंकर कुमार की माने तो हमलोग केंद्रीय टीम के आह्वान पर 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है।जबतक हमलोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तबतक हमलोगों का हड़ताल जारी रहेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com