छापेमारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला
छापेमारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* छापेमारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला। दो पुलिकर्मी जख्मी निजी अस्पताल में भर्ती। जांच में जुटी पुलिस।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहाँ आज साम में सहरसा जिले के बैजनाथ पुर ओपी प्रभारी पर रेड करने के दौरान ग्रामीणों ने घेर कर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया ।हमला में ओपी प्रभारी सहित एक सब इंस्पेक्टर जख्मी हो गया है।दोनो जख्मी पुलिस कर्मी को सिर में चोट लगी है ।घटना की सूचना मिलते ही सहरसा से फ़ौरन सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी बैजनाथपुर ओपी पहुंचकर दोनो जख्मी पुलिस कर्मी को गाड़ी में लादकर सहरसा के निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती।जहाँ दोनो पुलिस कर्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खजूरी गांव की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एक जख्मी पुलिस कर्मी का नाम अरमोद कुमार है जो बैजनाथपुर ओपी के प्रभारी है वहीं दूसरे जख्मी पुलिस कर्मी का नाम अरुण कुमार है जो सब इंस्पेक्टर के पद पर बैजनाथपुर ओपी में पदस्थापित है।आज साम में दोनो पुलिस कर्मी और दो तीन पुलिस कर्मी के साथ बैजनाथपुर ओपी थानां क्षेत्र के खोजरी गांव रेड में गया था।जहाँ ग्रामीणों के द्वारा घेर लिया गया और पत्थड बाजी करने लगे।उसी दौरान दोनो पुलिस कर्मी जख्मी हो गया।जख्मी होने के बाद फ़ौरन पुलिस के द्वारा सहरसा के एक निजी नर्सिंग होंम में करवाया गया भर्ती।जहाँ दोनो जख्मी इलाजरत है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन एसपी एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा निजी नर्सिंग होम पहुंचे जहाँ जख्मी पुलिस कर्मी का हाल चाल जाना।उसके बाद घटना को लेकर मीडिया को दिया बयान।उन्होंने कहा कि बैजनाथपुर थानां अध्य्क्ष और एक जूनियर सब इंस्पेक्टर एक रेड में गए थे।और उनके साथ दो तीन और पुलिस कर्मी थे।उनको ग्रामीणों के द्वारा घेर लिया गया और पथराव भी किया गया।उसमें दोनो को चोटें आई है और सर में भी चोटें आई है और हाथें में भी चोटें आई है।अभी सूर्या हॉस्पिटल में इलाजरत है।डॉ का कहना है खतरे से बाहर है।
एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने ये भी कहा कि ये रेड जो कंडक्ट किया गया था एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे जो संदिग्ध हालत में दिखे थे उनका पीछा करते हुए ये लोग वहां गए थे।अपराधी पकड़ भी लिए गए थे लेकिन ग्रमीणों के द्वारा जो घेर लिए गए थे उसी धक्का मुक्की में वो निकल गए।हथियार खोने की बात सामने आई थी लेकिन हथियार मिल गयी थी।उन्होंने ये भी कहा गोली चलने की बात सामने आई है।जब पुलिस कर्मी को ग्रमीणों ने घेर लिया तो पुलिस ने एक आत्मरक्षार्थ गोली चलाई।पुलिस द्वारा ग्रमीणों की ऐडेन्टिफाई कर प्रथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



