नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी द्वारा वार्डो का निरिक्षण जारी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी द्वारा वार्डो का निरिक्षण जारी

टूंडला फिरोजाबाद
*नगर पालिका परिषद टूण्डला के अधिशासी अधिकारी श्री आशुतोष त्रिपाठी महोदय द्वारा आज दिनांक 05/12/2023 को दोपहर 3:00 बजे नगर भ्रमण के दौरान पालिका के वार्ड नं 01 गुलाब नगर बन्ना रोड का औचक निरीक्षण किया,जिसमें वार्ड की सफ़ाई व्यवस्था ,पेयजल जल भराव जैसी व्यवस्था पथ प्रकाश निर्माण व्यवस्था व मार्ग व्यवस्था को देखा गया,जगह जगह पर वार्ड के नागरिकों से वार्ता कर नगर पालिका द्वारा दी जा रही है नगरीय सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी गई नागरिकों को आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता को चैक किया गया कुछ कमियाँ पाए जाने पर अधीनस्थ प्रभारियों/कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान वार्ड सभासद प्रतिनिधि श्री राजेश अग्रवाल प्रभारी सफाई निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा राजेश शर्मा नवल किशोर सोनू शर्मा सत्यम आदि नगर के कई गणमान्य व्यक्ति और पालिका कर्मचारी साथ रहे*
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


