नगर फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में सजाया गया बालाजी का भव्य दरबार 5100 दीपकों से हुई महा आरती
नगर फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में सजाया गया बालाजी का भव्य दरबार 5100 दीपकों से हुई महा आरती

*नगर फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में सजाया गया बालाजी का भव्य दरबार 5100 दीपकों से हुई महा आरती*
पूरा मामला जिला फिरोजाबाद की रामलीला मैदान से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 22 11 2023 को
फिरोजाबाद बालाजी दरबार में 5100 दीपकों से हुई महाआरती
फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में जन कल्याण सेवा समिति चंद्र नगर फिरोजाबाद द्वारा सुंदरकांड और बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इसके साथ ही 5100 दीपकों से महाआरती की गयी।
मंगलवार देर शाम रामलीला मैदान में वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। वहीं 5100 दीपकों से महाआरती की गयी। महाआरती में शामिल होने के लिये सुहाग नगरी से हजारों की संख्या में श्रद्वालु पहुॅचे जहाॅ पर श्रद्वालुओं के द्वारा दीप जलाकर जय श्री राम के उद्घोष लगाये गये। इसके साथ ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ में बच्चों और युवाओं के अलावा महिलाये और बुजुर्ग भी शामिल हुये।
इस मौके पर अतुल यादव, रंजीत सिंह, भारत सिंह, पूनम, उर्वशी शर्मा, अमित गुप्ता के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।
*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



